धर्मनगरी में कांवड़ मेले के दौरान आसमान में दिखा अद्भुत नजारा

खबर शेयर करें -

धर्मनगरी में कांवड़ मेले के दौरान आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। सूर्य के पास बड़ा गोला साफ दिखाई दिया। ये गोला देखने में इंद्रधनुष की आकृति जैसा लग रहा था।

धर्मनगरी हरिद्वार में रविवार सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। हरकी पैड़ी पर सुबह से ही देशभर से आए कांवड़िए गंगाजल भरने पहुंचे हुए थे। इसी बीच दोपहर को हरकी पैड़ी के ठीक ऊपर आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली, जब सूर्य के पास एक बड़ा गोला दिखाई दिया। ये गोलार्ध इंद्रधनुष आकृति जैसा था।

देखते ही देखते सूर्य के चारों ओर बन रहे इस अनोखे गोले की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तेज चिलचिलाती धूप के बाद भी लोग अपने घरों की छत पर चढ़कर इस दृश्य को अपने मोबाइल कैद करते दिखे। इतना ही नहीं कुछ ही देर में आसमान का ये अद्भुत नजारा लोगों के व्हाट्सएप का स्टेट्स बन चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी