राजू अनेजा,काशीपुर ।वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पीसीसी सदस्य अलका पाल ने कहा कि केदारनाथ प्रकरण पर भाजपा
अब गलत राजनीति पर उतर आई है।
केदारनाथ मंदिर परिसर से शिला ले जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में दिल्ली में
स्थापित करना, भाजपा की दोहरी सोच का परिचय है। पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि सरकार पौराणिक मान्यताओं को समाप्त करने की साजिश रच रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि वर्तमान की भाजपा सरकार चारों धामों की देशभर में शाखा शाखाएं खोलने का काम कर रही हैं।
पीसीसी सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि बद्री_केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष को यही नहीं मालूम की मंदिर से सोना चोरी हुआ है,अगर उनके अनुसार मंदिर से सोना चोरी नहीं हुआ है,तो उनको जनता के सामने जवाब देना होगा की मंदिर में सोना था या नहीं,आखिर 228 किलो सोने का हुआ क्या ? यह दक्ष प्रश्न आज सनातन धर्म की जनता के सामने खड़ा है। कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि 24 जुलाई से 5 अगस्त तक हरिद्वार की हरकी पैड़ी से बाबा केदारनाथ मंदिर तक 13 दिन तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस की पदयात्रा भाजपा सरकार की सनातन विरोधी सोच को जनता के सामने खोलने का काम करेगी।
ताजा खबर
- बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील
- हल्द्वानी में कांग्रेस की ऐतिहासिक जनसभा: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने फूंक चुनावी शंखनाद, नंदन दुर्गापाल ने जताई जीत की हुंकार
- लालकुआं रेलवे स्टेशन पर DRM वीना सिन्हा के साथ जनसमस्याओं पर वार्ता: रेलवे ओवरब्रिज, टेंपो स्टैंड और वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दों पर हुई चर्चा
- अब आश्वासन नहीं, ठोस फैसला चाहिए: उच्च शिक्षा के अस्थायी शिक्षकों का हल्लाबोल, समायोजन और ₹57,700 वेतन की मांग
- हल्द्वानी के पीलीकोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष: जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
- उत्तराखंड में लागू हुईं दो नई श्रम नियमावलियां: लाखों श्रमिकों को मिलेगा 7 तारीख तक वेतन और दोगुना ओवर-टाइम, समान काम के लिए समान वेतन अनिवार्य
- क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर CM धामी से मांगी मदद: बोले— 3 साल से नहीं मिल रही जमीन, दिल्ली से वापस उत्तराखंड में बसना चाहता हूं
- अल्मोड़ा के युवा वैज्ञानिक रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार ‘हपिडा स्काईनेक्स’: 12 साल बाद पूरा हुआ आसमान में उड़ने का सपना
- उत्तराखंड में खनन से 1500 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य: 250 करोड़ बकाये की वसूली को जारी होंगे आरसी, ई-गेट से थमेगा अवैध खनन
- थाने में घुसे दो गुलदार, कुत्ते का पीछा करते हुए पहुंचे बैरक; पुलिस कर्मियों के शोर मचाने पर भागे

