धान की अच्छी पैदावार पर खरीद नहीं, भारी नुकसान में किसान, DM से लगाई गुहार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानीः हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के 5 गांव में धान खरीद नहीं होने से नाराज किसान डीएम कैंप कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने जल्द धान खरीद की मांग उठाते हुए ज्ञापन दिया. किसानों ने कहा कि गौलापार क्षेत्र के 5 गांव क्षेत्र से लगे हुए गांव हैं. जहां भारी मात्रा में धान की पैदावार होती है. लेकिन वन भूमि होने के चलते सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं की जाती है, जिसके चलते उनको अपने धान को बिचौलियों को औने पौने दामों में बेचना पड़ता है. ऐसे में किसानों ने डीएम से धान खरीद केंद्र लगाने की मांग की है.

किसानों का कहना है कि इन गांव में करीब 400 से अधिक किसान रहते हैं, जो धान सहित अन्य फसलों का उत्पादन करते हैं. लेकिन इन किसानों के उत्पादन को सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदा जाता है, जिसके चलते उनको काफी नुकसान उठाना पड़ता है.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप

किसानों का कहना है कि बिंदुखत्ता क्षेत्र भी वन भूमि है. लेकिन वहां के किसानों के गेहूं और धान की सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद की जाती है. वहां क्रय केंद्र भी खोले गए हैं. किसानों ने डीएम को ज्ञापन देते हुए मांग की है कि उनके क्षेत्र में भी धान के क्रय केंद्र खोले जाएं, जिससे कि अपने धान की फसल को सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच सकें.

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

वहीं, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने एसडीएम को निर्देश दिया कि संबंधित किसानों की समस्या को देखते हुए वहां के किसानों के धान का सर्वे कर उनकी खरीद की जाए, जिससे कि किसानों को उचित दाम मिल सके.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad