धान तौल सही तरीके से न होने पर शनिवार को किसानों ने नानकमत्ता मंडी समिति में किया हंगामा, स्थानीय प्रशासन भी मौके पर

खबर शेयर करें -

खटीमा: नानकमत्ता मंडी समिति में धान की तौल सही तरीके से न करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा किया और धान तौल को बंद कराया. वहीं, मामला बढ़ता देख अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की. अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिया की धान तौल सही से होगी. अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

उधमसिंह नगर जिले की नानकमत्ता मंडी समिति में किसानों ने शनिवार को काफी हंगामा किया. किसानों ने धान तौल बंद करवा दी थी. किसानों के हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी मंडी पहुंचा और किसानों से वार्ता की. इसके बाद अधिकारियों के आश्वासन पर किसान शांत हुए.

भारतीय किसान यूनियन के नेता मलूक सिंह ने बताया कि किसान सुबह 4 घंटे से मंडी समिति में धरने पर बैठे थे. किसानों की मांग थी कि धान की तौल नियम अनुसार करवाई जाए और जो किसान मौके पर धान लेकर आए हैं, पहले उनका धाम तौला जाए.

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में कार का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वैगनआर, मुनस्यारी निवासी महिला की मौत और चार घायल

मंडी प्रशासन और किसानों के बीच बातचीत के बाद धान की तौल को फिर से शुरू कर दिया गया है. मंडी में किसानों की फसल सही से तोल हो सके, इसकी व्यवस्था मंडी प्रशासन कल सुबह से करेगा.

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में मिले अज्ञात शव का खुलासा: अवैध संबंधों और धमकियों से तंग आकर पति ने पत्नी संग मिलकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad