धारचूला के गलाती धामी गांव में बादल फटने मची तबाही, मलबे ने काली नदी का बहाव रोका

खबर शेयर करें -

मानूसन अपने विदाई वेला में जोरदार बरस रहा है। पहाड़ों पर तेज बारिश हाे रही है। जिससे मुसीबतें खड़ी हो गई हैं।

शुक्रवार की रात भी पहाड़ों पर हुई तेज बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया। धारचूला में बादल फटने की भी खबर है। इससे भारत-नेपाल सीमा पर इससे तबाही मच गई है।

काली नदी का बहाव रुका, बन गई झील

धारचूला में शुक्रवार की रात बादल फटने से भारत और नेपाल सीमा पर ज्यादा मची है। इससे नेपाल में भारी नुकसान हुआ है। पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा गिरा है। इस मलबे ने काली नदी का बहाव रोक दिया है। इससे नदी झील बन गई है । भारत के खोतिला के प्रेमनगर में काली नदी में बनी झील से घर जलमग्न भी हो गए हैं। पुल भी ढह गया है। कुछ लोगों के लापता होने की भी सूचना है। फिलहाल प्रशासन की तरफ से बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। हेलीकॉप्टर से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?

चम्पावत जिले के मैदानी इलाकों में भी शुक्रवार की रात जोरदार वर्षा हुई है। वर्षा का यह सिलसिला शनिवार की सुबह तक जारी रहा। बनबसा में वर्षा के चलते शारदा एवं हुड्डी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह जल भराव हुआ है। टनकपुर में भी आज सुबह पांच बजे से वर्षा कुछ देर क लिए झमाझम वर्षा हुई। पर्वतीय इलाकों में भी आज सुबह कहीं कहीं गरज चमक के साथ आंशिक बूंदाबांदी हुई। अभी आसमान में बादल छाए हैं और हल्की धूप भी निकल रही है। आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन के लि के लिए सुचारू बना हुआ है। ग्रामीण सड़कों पर भी वाहन चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल