धारचूला : सोबला में बादल फटा, घाटी का पुल बहा, थल-मुनस्यारी मार्ग बंद

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है. धारचूला के सोबला में बादल फटने की घटना सामने आई है, जिससे घाटी का पुल बह गया. साथ ही धौलीगंगा नदी के एक हिस्से में मलबा जमा हो गया है. जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार चौहान घटना स्थल का निरीक्षण किया.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

थल-मुनस्यारी मार्ग बंद: थल-मुनस्यारी मार्ग पर हरड़िया के पास पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया, जिससे रोड बंद हो गई है. बताया जा रहा है कि रोड पर मलबा आने के बाद प्रशासन उसको हटाने में जुटा है, लेकिन मलबा हटते ही पूरा पहाड़ टूट कर सड़क पर आ गिरा, जिसके चलते थल- मुनस्यारी मार्ग फिर से बंद हो गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

गनीमत रही कि पहाड़ टूटने के दौरान सड़क पर कोई वाहन नहीं था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के दौरान कुछ लोग पैदल जा रहे थे, जिन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई. गौरतलब है कि पिथौरागढ़ जनपद में पिछले 2 दिनों से भारी बरसात हो रही है. बरसात के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad