ध्यान दें : पेट्रोल पंपों पर गूगल पे, फोन पे से भुगतान 16 अक्टूबर से पूरी तरह बंद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : पेट्रोल पंप पर मोबाइल वैलेट से भुगतान बंद होने की प्रक्रिया बदलने वाली है। अब तक प्रचलन में रहे गूगल पे, पेटीएम और फोन पे जैसी कंपनियों से भुगतान बंद हो जाएंगे और नए एप से ही भुगतान हो सकेगा।

पिछले कुछ सालों में मोबाइल के जरिये गूगल पे, पेटीएम जैसी कंपनियों के माध्यम से डिजिटल लेनदेन में बहुत ज्यादा उछाल आया है। पेट्रोल पंप पर भी इन माध्यमों से भुगतान की प्रक्रिया काफी बढ़ी है। हालांकि अब इसके लिए नया नियम आ रहा है। 16 अक्तूबर से पेट्रोल पंपों पर गूगल पे, पेटीएम, फोन पे जैसी कंपनियों के माध्यम से भुगतान पूरी तरह बंद हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण की मिसाल: काशीपुर की ‘आयरन लेडी’ अलका पाल को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज ने किया सम्मानित


अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन इसके लिए अपना ही एप ला रहा है और उस एप के माध्यम से ही डिजिटल भुगतान हो सकेगा। ग्राहकों को पेट्रोल पंपों में मोबाइल के माध्यम से भुगतान करने के लिए इस नए एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। उसके बाद ही वह इस तरर की सेवा लाभ उठा पाएंगे।
कई पेट्रोल पंपों ने लगा दिए हैं बोर्ड
हल्द्वानी। ग्राहकों को सूचित करने के लिए कई पेट्रोल पंपों ने पहले से ही अपने यहां बोर्ड लगा दिए हैं। हालांकि स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं होने की वजह से ज्यादातर लोग सोच रहे हैं कि मोबाइल वैलेट के जरिये भुगतान बंद हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल बचाने को खुद मैदान में उतरे एडीएम विवेक राय, कण्ट्रोल बर्निंग मुहिम के अंतर्गत आग पर कसा शिकंजा

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से निर्देश आए हैं कि पेट्रोल पंपों पर गूगल पे, फोन पे जैसे माध्यमों से भुगतान 16 अक्टूबर से पूरी तरह से बंद हो जाएगा। आईओसी खुद का ही एप जारी करने वाली है। नगर निगम के पेट्रोल पंपों सहित अन्य सभी के लिए यही नियम लागू होगा।