नगर आयुक्त विवेक राय की पहल पर नए रंग रूट में नजर आएगा नगर निगम

नगर के तमाम पार्को का भी शीघ्र होगा सौंदर्यीकरण

खबर शेयर करें -

काशीपुर। नगर आयुक्त विवेक राय द्वारा नगर निगम काशीपुर में अपना पद संभालने के बाद प्राथमिकता के साथ नगर में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था के साथ-साथ नगर निगम का कायाकल्प करने में भी पूरी तरह एक्टिव मोड पर आ गए हैं जिसके चलते अब वर्षों पुरानी नगर निगम नए रंग रूट में नजर आएगी।

बताते चलें कि नगर निगम ने नगर आयुक्त का चार्ज संभालते ही विवेक राय ने नगर की बिगड़ी साफ सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना और नगर के तमाम पार्क एवं सार्वजनिक स्थानों का सुंदरीकरण को अपनी प्राथमिकता बताया था पद संभालते ही नगर निगम की कार्यप्रणाली मैं जहां काफी तब्दीली नजर आ रही है वहीं नगर की साफ सफाई व्यवस्था पर भी चार चांद लगते दिखाई दे रहे हैं। नगर निगम कैंपस में बने फव्वारे की ही बात की जाए तो वर्षों से बंद फव्वारे को नगर आयुक्त विवेक रॉय ने फव्वारे के चारों ओर साफ सफाई करवा कर बंद फव्वारे की मरम्मत करवाई इस दौरान नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि शीघ्र ही निगम के द्वारा नगर के तमाम कार्य एवं सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा जिसकी शुरुआत उन्होंने नगर निगम कैंपस में स्थित कारगिल पार्क से कर दी है वहीं नगर निगम कैंपस में बने फव्वारे के चारों ओर रंग रोगन का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ करवाया जाएगा तथा चारों और रंग बरंगी
लाइटों से सुसज्जित अब यह फव्वारे शाम के समय अनोखी छटा बिखेरेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया