नगर निगम के इस जेसीबी चालक से इतने खुश हुए कॉलोनीवासी कि इनाम के रूप में दे दिए ₹1000 और एक किलो मिठाई ,आईये जानते हैं आखिर कौन है ये जेसीबी चालक जिसने कॉलोनी वासियों का दिल जीत लिया

The residents of the colony were so happy with this JCB driver of the Municipal Corporation that they gave ₹ 1000 and one kilo of sweets as a reward. Let us know who is this JCB driver who won the hearts of the colony residents.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। विगत 25 सालों से जल भराव की समस्या से जूझ रहे पटेल नगर कॉलोनी वासियों को जब इस समस्या से छुटकारा मिला तो कॉलोनी वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए नगर निगम के जेसीबी चालक को इनाम बतौर ₹1000 और 1 किलो मिठाई के साथ सम्मानित किया तथा नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय का आभार व्यक्त किया।

आपको बताते चले कि  पटेल नगर कॉलोनी के पीछे रेलवे की तरफ़ बहने वाला नाला विगत 25 सालों से इस तरह से जाम चल रहा था कि जरा सी बरसात के दौरान ही कॉलोनी वासियों को जल भराव जैसी विकट स्थिति का सामना करना पड़ता था जिसके चलते कॉलोनी वासी कई वर्षों से नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे थे ऐसा नहीं है कि नगर निगम ने उक्त नाले में 25 सालों से सफाई ना कि हो उक्त नाला नगर निगम की सीमा अंतर्गत में ना होने के चलते नगर निगम द्वारा नाले की सफाई करवाना संभव नहीं हो पा रहा था उक्त समस्या को लेकर जब कॉलोनी वासियों ने नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय से अवगत कराया तो अपनी कार्य कुशलता से प्रसिद्ध नगर आयुक्त विवेक राय ने रेलवे के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर संयुक्त रूप से इस नाले की तल्ली ताड़ सफाई करवाई ।आप समझ सकते होंगे 25 सालों से बंद पड़े नल को खोलना इतना आसान भी नहीं था जितना हम और आप समझ रहे हैं लेकिन नगर निगम के जेसीबी चालक शाहरुख ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बन्द पड़े इस नाले को पूरी तरह से साफ कर कॉलोनी वासियों का दिल इस कदर जीत लिया कि कॉलोनी वासियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए जेसीबी चालक को ₹1000 का नगद इनाम और 1 किलो मिठाई देकर सम्मानित किया तथा रेलवे एवं नगर निगम के अधिकारियों का कोटि कोटि आभार प्रकट किया। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने कहा कि यदि जनता उक्त नाले में कूड़ा ना फेके तो इस नासूर समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है इसके लिए  नगर निगम को जनता का सहयोग भी अपेक्षित है।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई

 

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें