नन्द गोपाल को नैनीताल नगर पालिका का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के पदाधिकारियों ने प्रतिमा देकर किया स्वागत

खबर शेयर करें -

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक चंपा भगत के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय में नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर के प्रभारी प्रोफेसर नन्द गोपाल साहू को नैनीताल नगर पालिका का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर संस्था पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर माला पहनाकर माँ दुर्गा जी प्रतिमा देकर स्वागत किया

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय मार्गदर्शक खेमराज साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि कई देशों में सेवाएं देने के बाद नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय में नियुक्त भारत सरकार से दो पेटेंट प्राप्त प्रोफेसर नन्द गोपाल साहू ने खराब प्लास्टिक को उच्च प्रक्रिया से कार्बन नैनो मैटेरियल ग्राफीन में परिवर्तन कर ग्राफीन का उपयोग पॉलीमर नैनो कंपोजिट, सोलर सेल, ड्रग डिलीवरी, सुपर कैपेसिटर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कंक्रीट मिक्सचर का अविष्कार किया है जिसके लिए 2019 में भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने प्रोफेसर नन्द गोपाल साहू जी को पेट्रोरसायन में प्रौद्योगिकी नवाचार के लिए 8 वें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

 

इस दौरान वैज्ञानिक नन्द गोपाल साहू का स्वागत करने में संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय रुपेन्द्र नागर अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू मार्गदर्शक चंपा भगत महेश साहू चेतना तिवारी कोली साहू खेमराज साहू विनोद जयसवाल रितिक साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार अंशिका कुमारी सूरज मिस्त्री संदीप यादव नन्दकिशोर आर्या नवीन तिवारी सुशील राय दीपक प्रजापति मुकेश कुमार सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान