नवनियुक्त कोतवाल मनोज रतूड़ी ने काशीपुर कोतवाली में संभाला अपना कार्यभार

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और नशे के कारोबार पर नियंत्रण को बताया अपनी प्रमुख प्राथमिकता

खबर शेयर करें -

काशीपुर। काशीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का पदभार ग्रहण करने के बाद कोतवाल मनोज रतूड़ी ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और नशे के कारोबार पर नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया।

कोतवाली का अपना कार्य भार संभालने के बाद नवनियुक्त कोतवाल मनोज रतूड़ी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वह शहर से भलीभांति परिचित हैं क्योंकि 15 वर्ष पूर्व काशीपुर कोतवाली में उपनिरीक्षक भी रह चुके हैं। क्षेत्र में अपराध कम करने के लिए वह संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिकता में शहर में नशे के कारोबार को पूर्ण रूप से समाप्त करना बताया उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि कुछ अपराधों का प्रमुख कारण नशा ही होता है। इसके लिए वह विशेष कार्ययोजना के तहत नशे के कारोबार पर लगाम लगाने को प्रमुखता देंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए आमजन का सहयोग भी बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति नशे के कारोबार एवं नशीले पदार्थों की बिक्री में लिप्त पाया जाता है तो वह उसकी सूचना तुरंत कोतवाली को दें आमजन द्वारा दी गई सूचना पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी एवं पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में काफी मददगार साबित होगी।
वहीं शहर में जाम की समस्या को भी उन्होंने एक गंभीर समस्या बताया। जाम लगने वाले इलाकों में कम से कम ट्रैफिक रहे इसके लिए यातायात को डाइवर्ट कराया जायेगा। विशेष रूप से मुख्य चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण की वजह से यातायात को नियंत्रित करने के लिए शहर के अन्य हिस्सों में ट्रैफिक को डाइवर्ट किया जायेगा ताकि लोगों को कम से कम समस्या हो।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा