नवविवाहिता ने लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादी
हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में नवविवाहिता ने आत्महत्या की है. महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना का जानकारी ली.
जानकारी के मुताबिक नवविवाहिता (20) रावली महदूद गांव में किराए के मकान में रहती थी. महिला की एक साल पहले ही शादी हुई थी. आत्महत्या के कारणों का अभीतक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

