नवविवाहिता रक्षाबंधन से पहले सूनी कर गई भाई की कलाई, सामने आई ये बड़ी वजह

खबर शेयर करें -

बरेली: यूपी में न जाने कितनी महिलाएं दहेज की भेंट चढ़ जाती है। उन्हें दहेज के लिए ससुराल में तमाम तरह की याचनाएं दी जाती है। हमारे देश में दहेज लेना या देना दोनों ही अपराध माने जाते हैं। इसके बावजूद न जानें कितनी बेटियां दहेज के लिए अपनी जान से हांथ धो बैठती हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश में बरेली स्थित प्रेमनगर क्षेत्र का है। जहां पर एक नवविवाहिता ने रक्षाबंधन से ठीक पहले दहेज के नाम पर मिल रही प्रताड़ना से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया है।

दहेज के लिए कर रहे थे परेशान
मृतका सुरभि की शादी प्रेमनगर के कोहड़ापीर चौकी क्षेत्र स्थित बजरिया पूरनमल के हरपाल देवल से हुई थी। उनकी शादी को 9 महीने हुए थे। सुरभि के परिजनों ने ससुरालजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ दिनों बाद से वह लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। सुरभि की मां सोनी देवल के मुताबिक, सुरभि के पति और ससुराली वाले उससे 10 लाख रुपए दहेज के रूप में लाने की मांग कर रहे थे। जिससे परेशान होकर वह अपने मायके आ गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सी.एस.एन.पी.जी. कॉलेज में होगा पौध भंडारा, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिलेगा बढ़ावा

पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश
वहीं सुरभि ने परेशान होकर कई बार अपने मायके में भी आत्महत्या का प्रयास किया था। परिवार वालों ने अपनी बेटी को समझाया और दोनों पक्षों में आमने सामने बैठकर बात हुई थी। इसके बाद मामला शांत होने पर सुरभि वापस अपने ससुराल चली गई थी। कुछ दिन बाद ससुरालवालों ने उसे फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर रक्षाबंधन से ठीक पहले उसने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  सी.एस.एन.पी.जी. कॉलेज में होगा पौध भंडारा, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिलेगा बढ़ावा

मृतका की मां ने ससुरालपक्ष पर लगाया आरोप
रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने वाली इकलौती बहन के जान देने से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं पुलिस ने आरोपित दामाद के साथ-साथ रेशमवती देवल, ससुर, ननद वैष्णो देवी, सोनम देओल, नीलम देओल, वैशाली देओल, देवर उज्जवल देवल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। प्रेमनगर थाने के कार्यवाहक प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।