नशे की लत पूरी करने के लिए घरों में रखे गैस सिलेंडर पर हाथ साफ करने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा, चोरी के सात सिलेंडर भी किये बरामद

Police caught a young man who cleaned the gas cylinders kept in his house to satisfy his drug addiction, seven stolen cylinders were also recovered

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। पुलिस ने चोरी किये गये गैस सिलेंडर, मोबाइल बरामद कर शातिर चोर को रम्पुरिया चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक वृहस्पतिवार को सतनाम सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गुलजारपुर कुण्डेश्वरी की तहरीर के आधार पर धारा 457/380 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। साथ पुलिस टीम गठितन की गई। आज सुबह उक्त पुलिस टीम कुंडेश्वरी ढकिया रोड पर पथरी मंदिर के पास पुलिया पर चेकिंग कर रही थी कि तभी ढकिया की तरफ से एक बाइक सवार व्यक्ति आता दिखा जिसे रोकने का प्रयास किया तो वह रुकने के बजाय भगाने लगा, जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से गुलजारपुर क्षेत्र से चोरी किया गया एक इंडेन कंपनी का सिलेंडर तथा थाना बाजपुर क्षेत्र से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पकड़े गए बब्बू सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी ग्राम ब्रहमनगर कुण्डेश्वरी ने पूछताछ के बाद अपने द्वारा गुलजारपुर व बाजपुर क्षेत्र से चोरी किए गए 06 अन्य सिलेंडर बरामद कराए। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के कब्जे से दौराने गिरफ्तारी तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व एक रम्पुरिया चाकू भी बरामद हुआ जिसे अभियुक्त द्वारा चोरी करते समय अपनी सुरक्षा के लिये रखा जाना बताया गया।अभियुक्त के विरुद्व धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम का मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह नशे का आदी है नशे की लत पूरी करने के लिये रात्रि में अकेले जाकर चोरी करता है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोश कुमार सिंह,
एसएसआई सतीश कुमार शर्मा,
उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद चौकी प्रभारी कुण्डेश्वरी,
उपनिरीक्षक संतोष देवरानी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार,
कांस्टेबल मुकेश कुमार, किशोर फर्त्याल, जगदीश पपने, जगदीश प्रसाद व सुरेन्द्र सिंह थे।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: कपाट खुलने के बाद 69 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन; व्यापारिक गतिविधियों में आई तेजी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: सड़क हादसे में बुझा घर का इकलौता चिराग; दो बाइकों की भिड़ंत में कॉलेज छात्र की मौत, परिवार में कोहराम