
लालकुआं। नवनियुक्त लालकुआं पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह ने कार्यभार ग्रहण कर कोतवाली में पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर उन्हें उचित दिशा निर्देश दिए।
सोमवार की प्रातः पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय लालकुआं पहुंचे नवनियुक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण करते हुए पहले अपने कार्यालय के कर्मचारियों की बैठक ली। उसके बाद वह कोतवाली लालकुआं पहुंचे जहां पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर उन्होंने बीट पुलिसिंग एवं यातायात व्यवस्था पर माहततो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मातहतों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्ती से पेश आएं। साथ ही नगर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कार्य करें। इससे पूर्व नगर के गणमान्य लोग ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान नगरवासियों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से नगर की यातायात व्यवस्था दुरस्त करने, क्षेत्र से नशे के कारोबार पर लगाम लगाने व आपराधिक वारदातों को रोकने की मांग की। जिसपर सीओ ने उचित कार्यवाही करने का अस्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायम बिष्ट, संजीव शर्मा, संजय अरोरा, राजकुमार सेतिया, अरुण शर्मा, इस्तकार अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।
ताजा खबर
- रिश्ता तय होते ही अश्लील वीडियो से खेला ‘ब्लैकमेल’ का दांव, मंगेतर को भेजा वीडियो
- रुद्रपुर में आखिर यह कैसी सियासत ! कभी ‘कठमुल्ला’ तो कभी ‘मुल्ला’… सुर्खियों की सियासत में शब्दों की मर्यादा क्यों भूले नेता?
- कृष्ण भक्ति में डूबा श्री दुर्गा मंदिर, राधा-कृष्ण की मनमोह झांकी ने बांधा ऐसा समां कि रातभर भजनों पर झूमे श्रद्धालु
- 2027 चुनाव की तैयारियों को धार देने 9 सितंबर को उत्तराखंड आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन: हल्द्वानी में कार्यसमिति, कोर ग्रुप बैठक के साथ सम्मेलनों को करेंगे संबोधित
- उधमसिंह नगर में चरस का झूठा केस बनाने वाले 6 पुलिसकर्मियों पर सीबीआई का शिकंजा: हाईकोर्ट के आदेश पर आपराधिक साजिश और फर्जीवाड़े की धाराओं में मुकदमा दर्ज
- उत्तराखंड में चढ़ा सियासी पारा: सितंबर में राहुल, प्रियंका और खड़गे झोंकेंगे ताकत, भाजपा बोली—’बिना सेना के सेनापति क्या करेंगे’
- पंजाबी समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर भड़का गुस्सा: हरक सिंह रावत और आकांक्षा नेगी के खिलाफ 48 घंटे का अल्टीमेटम, दी चुनाव लड़ने की चुनौती
- 72 वर्षीया वृद्धा की हत्या का 12 घंटे में खुलासा: 18 हजार रुपये की बकाया मजदूरी के लिए घर के नौकर ने ही दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
- हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर छिड़ा सियासी संग्राम: 7 सितंबर को सड़कों पर आमने-सामने होंगे कांग्रेस-भाजपा, सीएम आवास कूच के जवाब में भाजपा का धरना
- भालू का आतंक: पोखरी में दो महिलाओं पर किया हमला, एक की मौके पर ही मौत, दूसरी गंभीर घायल

