नशे के खिलाफ चला रतूड़ी का हंटर,124.36 ग्राम चरस के साथ काशीपुर के 8 युवकों को दबोचा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर । कोतवाल मनोज रतूड़ी द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के अंतर्गत काशीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने 124.36 ग्राम चरस के साथ काशीपुर के 8 युवकों को गिरफ्तार किया है।

विदित हो कि मोर्चरी के पास नशेड़ियों द्वारा नशा करने तथा लोगों के साथ अभद्रता करने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए कोतवाल मनोज रतूड़ी ने एक टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिसके बाद चौकी कटोराताल एसआई नवीन बुधानी ने पुलिस टीम के साथ मोर्चरी काशीपुर से आगे खंडहर के पास चरस बेच व पी रहे 1- नूर मौहम्मद पुत्र अमीरदुल्ला निवासी विजयनगर, नईबस्ती, कटोराताल, काशीपुर 2- कसिस खेड़ा पुत्र निरंजन सरकार निवासी पटेलनगर, काशीपुर 3- विशाल यादव पुत्र ज्ञान चन्द्र निवासी महेशपुरा, काशीपुर 4- अंकित पाल पुत्र चन्द्रपाल निवासी वैशाली कालौनी, काशीपुर 5- हरशेन्दु शेखर पुत्र सुधाकर शर्मा निवासी आवास विकास, काशीपुर 6- नितिन पुष्पक पुत्र राजपाल पुष्पक निवासी कानूनगोयान, काशीपुर 7- नवीन कुमार पुत्र गणेश सैनी निवासी मौ . रजवाड़ा, काशीपुर तथा 8- अदनान हुसैन पुत्र मौ. सद्दीक निवासी हजरतनगर, कालीबस्ती, बांसफौड़ान, काशीपुर को 124.36 ग्राम चरस व चरस पीने के उपकरणों तथा दो मोटर साईकिल स्प्लेण्डर के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर