नशे में धुत बारातियों ने युवक पर उड़ेला खौलता पानी, मुकदमा दर्ज
जसपुरः उधमसिंह के जसपुर में एक शादी समारोह में शराब के नशे में बारातियों ने कॉफी बनाने वाले शख्स के साथ जमकर मारपीट कर दी. पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

दरअसल, जसपुर के मोहल्ला गुजरातियान का शैलेंद्र शादी समारोह में खाने के काउंटर लगाने का काम करता है. जसपुर में ही अफजलगढ़ रोड पर बंधन पैलेस में आयोजित शादी समारोह में उसने कॉफी का स्टाल लगाया था. बारात में घुड़चढ़ी के बाद कुछ बाराती शराब के नशे में कॉफी काउंटर पर आए और शैलेंद्र के साथ गाली गलौज करने लगे. विरोध करने बाराती मारपीट पर उतारू हो गए. इस दौरान रानू व उसके बहनोई, गजेंद्र प्रधान और दीपक शर्मा ने पास में रखी गर्म पानी का बर्तन शैलेंद्र के ऊपर उड़ेल दिया. इससे वह बुरी तरह से झुलस गया.
इसके बाद इन तीनों युवकों ने पास खड़े योगेंद्र नामक के युवक के साथ भी मारपीट की. इस दौरान घटना से बारात में अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच उसका मोबाइल नीचे गिर गया, जिसे आरोपी उठाकर ले गए. आनन-फानन में घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामले में सभी चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

