नशे में रोज लड़ाई करता था पति, फिर पत्नी के कहने पर साले ने दी दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

खरगोन जिले की टांडा बरूड पुलिस ने सनसनीखेज अंधे कत्ल का  खुलासा किया है. साले और उसके दो दोस्तों ने पत्नी के कहने पर पति को मौत के घाट उतार दिया. अवरकच्छ के रहने वाले 41 साल  के सतीश जायसवाल की लाश 15 जुलाई को बरूड फाटे के हनुमान मंदिर के पास मिली थी. चाकू से गुदी लाश मिलने से हड़कंप मच गया था. मामले की गंभीरता को लेकर एसपी धर्मवीर सिह ने एएसपी मनीष खत्री की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एसआईटी टीम की जांच के दौरान पुलिस को हत्या के इस संदिग्ध मामले में ससुराल पक्ष पर शक हुआ.

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को खरगोन-जुलवानिया मार्ग हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस की टीम ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक नशे का आदी था और रोज पत्नि से विवाद करता था. पारिवारिक विवाद के चलते ही हत्या हुई है. मृतक के साले और उसके दो दोस्तों ने हत्या घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने पत्नि, साले सहित चारों आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है. सिंह ने बताया कि मृतक सतीश के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट लगी थी और खून लगा हुआ था. शव से थोड़ी दूरी पर एक बजाज कंपनी की बाइक खड़ी थी. मृतक की जेब की तलाश लेते वक्त पर्स मिला. इसमें उसका पहचान पत्र मिला और उसके के आधार पर शव की पहचान सतिश पिता नाथुलाल जायसवाल उम्र 41 वर्ष निवासी अवरकच्छ थाना मेनगांव के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

सिर-चेहरे पर लगी थी गहरी चोट
पुलिस के मुताबिक, बाइक भी मृतक सतीश की थी. घटना स्थल तथा शव का सूक्ष्मता से निरीक्षण करने पर पाया गया कि मृतक सतीश के सिर एवं चेहरे पर गहरी चोटे लगी थी. कपड़ों व हाथों पर भी खून लगा था. मौके पर ही एफएसएल खरगोन के वैज्ञानिक अधिकारी सुनील मकवाना ने भी निरीक्षण किया. निरीक्षण से मृतक की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों से होना प्रतीत हो रही थी. उसके बाद थाने में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई. मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने मृतक के गांव और घटनास्थल के आसपास के मुखबिरों को सक्रिय किया.
मुखबिर ने बताई ये बात
तब मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक सतीश का अपनी पत्नी एवं ससुराल पक्ष से बार-बार विवाद होता था. उसके चलते मृतक एवं उसकी पत्नी मे अनबन होते रहती थी. मुखबिर ने बताया गया कि मृतक की पत्नी भी करीब डेढ़ साल पहले विवाद के चलते जहर पीकर जान देने की कोशिश कर चुकी थी. पुलिस नेमुखबिर की बताई जानकारी पर जांच शुरू की. तब पता चला कि मृतक का साले आदर्श भी विवाद हो चुका है. आदर्श को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया.
मृतक के साले ने खोला राज
इस कड़ी पूछताछ में आदर्श ने बताया कि उसने अपने जीजा की हत्या अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर की. उसने यह कत्ल अपनी बहन के कहने पर किया. पुलिस ने बबीता पति सतीश जायसवाल उम्र-38 वर्ष, निवासी अवरकच्छ थाना मेनगांव,  आदर्श पिता संतोष जायसवाल उम्र 21 वर्ष, निवासी पिपलझोपा थाना भगवानपुरा,  जितेन्द्र पिता इंदरमल जाति जायसवाल उम्र -23 वर्ष, निवासी ग्राम पिपलझोपा थाना भगवानपुरा,  जयप्रकाश पिता राजेन्द्र सोलंकी उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पिपलझोपा थाना भगवानपुरा को गिरफ्तार किया है
यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह