नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाने वाले तीन दरिदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ रेप करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है. मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का है. तीनों युवकों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी थी. तहरीर में महिला ने बताया था कि उनकी नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर तीन युवकों ने उसके साथ बार-बार रेप किया है. पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की. विवेचना महिला थाना अध्यक्ष श्वेता नेगी कर रही थी.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप

बुधवार ने पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. महिला थाना प्रभारी श्वेता नेगी ने बताया कि मामले में आरोपी राहुल आर्या, मनोज कुमार और योगेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. तीनों एसएसजे विश्वविद्यालय के छात्र है, जो वर्तमान में अंबेडकर छात्रावास में रह रहे थे. तीनों लड़के काफी समय से नाबालिग लड़की को परेशान कर रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad