नीतीश कुमार पर गंगा किनारे हुआ हमला, थप्पड़ मारने दौड़े युवक को पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें -

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले की ख़बर आ रही है. नीतीश कुमार बख्तियारपुर में गंगा नदी के किनारे स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे थे. तभी एक युवक ने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए नीतीश कुमार पर हमला कर दिया. जिसके बाद मौके पर मौजूद सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने युवक को दबोच लिया. फिलहाल, पुलिस युवक को थाने ले गई है और युवक से पूछताछ की जा रही है.युवक ने सीएम पर हमला क्यों किया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं है.

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला बख्तियारपुर के गंगा नदी के किनारे पहुंचा था. यहां मुख्यमंत्री नदी के किनारे पंडित शीलभद्र याजी महान स्वतंत्रता सेनानी के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे. जैसे ही मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हाथ बढ़ाए वैसे ही एक युवक सुरक्षा खेमा को तोड़ते हुए नीतीश कुमार तक पहुंच गया. युवक ने नीतीश कुमार पर हमला करने का प्रयास किया. इतना ही नहीं जब वह कामयाब नहीं हुआ तो उसने पीछे से नीतीश कुमार के ऊपर भी हाथ चलाने का प्रयास किया. हालांकि, तभी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया.

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

बताया जा रहा है कि युवक किसी बात को लेकर मुख्यमंत्री से नाराज है. पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि, कोई भी अधिकारी पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है. मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते सारे पदाधिकारी इसकी समीक्षा करने में लगे हुए हैं. घटना रविवार शाम की है. जहां नीतीश कुमार अपने पुराने मित्रों से बातचीत करने पहुंचे थे. वहीं, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. जिसमें युवक को नीतीश कुमार पर हमला करते देखा जा सकता है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें