नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने लालकुआं के लाल धर्मेंद्र गंगवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
लालकुआ : उत्तराखंड विधान सभा मे विपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने लालकुआ गांधी नगर वार्ड नम्बर दो निवासी भारतीय सेना में जेसीओ पद पर तैनात धर्मेंद्र सिंह गंगवार का डयूटी के दौरान हृदय गति रूकने से हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, और कहा है कि धर्मेंद्र गंगवार विगत लम्बे समय से देश की सेवा कि कर रहे थे देश समाज और उनके परिवार को धर्मद्र से बहुत अधिक उम्मीद थी उनका असमय निधन अत्यंत ही दुःखद है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि मैं तथा काग्रेंस पार्टी इस दुःख की घड़ी में पूर्ण रूप से मृतक जवान के दुखी परिवार के साथ खड़े है।
इधर काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने भी भारतीय जवान धर्मेंद्र गंगवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
ज्ञात हो कि सेंचुरी पेपर मिल से रिटायर राम पाल गंगवार के पुत्र धर्मेंद्र गंगवार जो आर्मी में अपनी सेवा दे रहे थे उनका हृदय गति रुकने से बीते दिवस निधन हो गया। धर्मेन्द्र लेह से पूर्व सिकंदराबाद में तैनात थे वह 8 माह पूर्व ही लेह थे और वहीं पर तैनात थे।
बताते चलें कि धर्मेंद्र गंगवार मूल रूप से ग्राम कंडिया, फरीदपुर, जनपद बरेली उत्तर प्रदेश के मूल निवासी थे और यहां गांधी नगर वार्ड नंबर 2 में अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे। वह मिलिट्री इंजीनियरिंग में बतौर नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

