नेशनल चैंपियनशिप में दम दिखाएगी उत्तराखंड की बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल, दो बच्चों की हैं मां
देहरादून: ये कहानी है उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की बेटी प्रतिभा थपलियाल की…कहते हैं अपने जुनून और अपनी जिद को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती। दो तरह के लोग होते हैं…पहले वो उम्र का बहाना ढूंढकर हाथ पर हाथ धरे बैठते हैं और दूसरे वो…जिनकी जिद और जुनून के आगे उम्र आड़े नहीं आती।

देहरादून में धर्मपुर आनंद विहार निवासी प्रतिभा थपलियाल को राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिला है। बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन सिक्किम और इंडियन बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन की ओर से फेडरेशन कप 2022 मेन्स और सीनियर वूमेंस बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता सिक्किम के गंगटोक शहर में 12 मार्च को आयोजित की जा रही है। बॉडी बिल्डर प्रतिभा के पति भुवनेश थपलियाल ने बताया कि प्रतिभा पिछले तीन साल से नेहरूग्राम किददूवाला स्थित बॉडी टेम्पल में अभ्याय कर रही हैं। उत्तराखंड से पहली महिला है, जो बॉडी बिल्डिंग में राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।
गर्व की बात है कि प्रतिभा थपलियाल उत्तराखंड से पहली महिला है, जो बॉडी बिल्डिंग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। प्रतिभा उत्तराखंड की अकेली ऐसी मॉम हैं, जो नेशनल कॉम्पिटीशन मं हिस्सा लेने जा रही हैं। वो दो बच्चों की मां हैं।

