नैनीताल अपडेट, अगर पुलिस नही सुन रही है तो खुद बन जाये बिना वर्दी की पुलिस, इन मोबाइल एप्स व नंबर में करे शिकायत

लालकुआं : कोतवाली में जनसंवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनता को बिना वर्दी की पुलिस की संज्ञा देते हुए वर्तमान में जनता की सुविधा के लिए चलाए जा रहे पुलिस के तीन मोबाईल एप्स की जानकारी दी। उन्होने बताया कि आम जनता इन एप्स के जरिए पुलिस का काम तो कर ही सकती है साथ ही पुलिस द्वारा सुनवाई नही करने पर खुद इन एप्स के माध्यम से समाज में फैल रही बुराईयों व अपराधों के खिलाफ कार्यवाही करवा सकती है।
उन्होने बताया कि अब पुलिस आम जनता की शिकायत नही सुनने पर दर ठोकर खाने के बजाय खुद कार्यवाही कर सकती है। जिसके लिए पुलिस द्वारा पब्लिक आई एप, ट्रैफिक आई एप, गौरा शक्ति एप चलाए जा रहे है। पब्लिक आई एप द्वारा आम व्यक्ति समाज में फैल रही बुराईयों, अपराधों से संबंधित शिकायत कर सकते है। जबकि ट्रैफिक आई एप के माध्यम से यातायात को व्यवस्थित करने के लिए गलत तरीके से पार्क किए गए वाहन, शराब पीकर गाड़ी चलाने समेत यातायात के नियमों के उलंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ शिकायत कर उसका ई चालान करवा सकते है। जबकि महिला हिंसा से संबंधित समस्याओं के लिए गौरा एप जारी किया गया है। इसके साथ ही साइबर क्राइम को रोकने के लिए टोल फ्री नंबर 155260 जारी किया गया है। ताकि साईबर क्राइम की सूचना समय पर मिल सके। नशे से संबंधित मामलों में टोल फ्री नंबर 7519051905 में शिकायत करने की अपील की। जिसमें शिकायत कर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

