नैनीताल : कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरी, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

नैनीताल। मल्लीताल के सात नंबर की ओर जाने वाली सड़क से कार अनियंत्रित होकर लगभग डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल एक महिला को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बुधवार की सुबह मल्लीताल सात नंबर निवासी रेखा अपनी बहन शोभा को साथ लेकर बारापत्थर से सात नंबर की ओर आ रही थी। इसी दौरान सात नंबर को जाने वाली सड़क में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट व वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि दोनों महिलाओं के शरीर में कई जगह चोटें हैं और हड्डियां भी फ्रैक्चर हुई हैं। उन्होंने बताया कि सिर में चोट के कारण रेखा को सिटी स्कैन के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। शोभा को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज