नैनीताल के लेटी बुंगा में कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में एक व्यक्ति की मौत

खबर शेयर करें -

नैनीतालः दूरस्थ क्षेत्र लेटी बुंगा में एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चालक शराब की दुकान का सेल्समैन था.

यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी टीपी नगर थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ हुए मामूली विवाद के बाद पति ने पंखे से लटककर जान दी

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

जानकारी के मुताबिक हादसा नैनीताल के लेटी बुंगा क्षेत्र में हुआ. जहां एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई. स्थानीय लोगों ने दोपहर में कार खाई में गिरने की सूचना मुक्तेश्वर पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. जहां टीम ने कड़ी मशक्कत कर खाई से शव को बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार

यह भी पढ़े 👉 कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व काऊ दिल्ली तलब, उत्तराखंड की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव

वहीं, मृतक की पहचान स्थानीय निवासी डूंगर सिंह नयाल के रूप में हुई, जो भाटेलिया क्षेत्र में शराब की दुकान का सेल्समैन था. मुक्तेश्वर थाने के एसएचओ मोहम्मद आसिफ ने बताया कि डूंगर सिंह देर रात दुकान बंद कर घर जा रहा था. इसी दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और घटना का आज दोपहर पता लगा. जिसके बाद पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad