नैनीताल के 21 पटवारी क्षेत्रों में नही है राजस्व निरीक्षक, प्रमाण पत्रों के लिए भटक रहे है ग्रामीण, स्कूली बच्चों के सामने भी गंभीर समस्या

खबर शेयर करें -

विपिन जोशी , लालकुआं: लेखपाल संघ के एक पटवारी एक सर्किल के एलान के बाद जनपद के चार तहसीलों में 19 पटवारी क्षेत्रों में पटवारियों के ना होने से भारी संकट खड़ा हो गया है, जिसकारण इन क्षेत्रों तमाम प्रमाण पत्रों के बनने का कार्य रुक गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल जनपद के मैदानी क्षेत्रों हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी व रामनगर तहसील में राजस्व निरीक्षकों की कमी के चलते 10 पटवारियों को दो दो क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई थी, पिछले काफी समय से यह व्यवस्था चल रही थी, परंतु पिछले दिनों प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा एक पटवारी के एक ही सर्किल में काम करने का एलान कर दिया। जिसके बाद जनपद के इन चार तहसीलों के 19 पटवारियों ने भी अपने अतिरिक्त पटवारी क्षेत्रों को छोड़ दिया। जिसकारण हल्द्वानी में नाै, कालाढूंगी में पांच, रामनगर में छह व लालकुआं में एक पटवारी क्षेत्र में पटवारी नही है, जिसके बाद से इन क्षेत्रों में जाती, आय, स्थाई व दाखिल खारिज समेत तमाम राजस्व संबंधित कार्य बाधित हो गए है। जिसकारण स्कूली बच्चों के साथ ही ग्रामीणों व कास्तकारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

हालांकि शासन द्वारा राजस्व संग्रह करने वाले अमीनों को रिक्त पड़े पटवारी क्षेत्रों में तैनात करने की तैयारी कि गई, परंतु अमीन संघ ने भी इस कार्य को करने से मना कर दिया।

ये कार्य हो रहे है प्रभावित

1- सेवा के अधिकार के अंतर्गत जारी होने वाले जाती, स्थाई, आय, हैसियत, जन्म मृत्यु व उत्तरजीवी प्रमाण पत्र,
2- विधवा, वृद्धावत्था, विकलांग व किसान पेंसन में आख्या नही लग पा रही है,

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

3- राजस्व अभिलेख से संबंधित खसरे की नकल जारी नही हो पा रही है,
4- दाखिल खारिज का कार्य प्रभावित

5- खतौनी बनाने का कार्य प्रभावित

स्कूल से बच्चों से स्थाई व जाती प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है, पिछले एक माह से तहसील का चक्कर लगा रहे है, लेकिन प्रमाण पत्र नही पाने के कारण बच्चों के भविष्य की चिंता सता रहा है।
विजय मंडल, बिंदुखत्ता

राजस्व गांव ना होने के कारण बिंदुखत्ता क्षेत्र में आय, जाती, स्थाई के अलावा भी समस्त प्रमाण पत्र पटवारी द्वारा ही बनाए जाते है लेकिन पटवारी नही होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

दीपक जोशी, अध्यक्ष उत्तराखंड बेरोजगार संगठन

समस्या पूरे प्रदेश स्तर पर है, रिक्त पड़े पटवारी क्षेत्रों पर अमीनों के तैनात करने की बात की थी लेकिन अमीन संघ ने भी मना कर दिया, जिसके बाद शासन स्तर पर लेखपाल संघ से वार्ता की जा रही है, तब तक स्कूली बच्चों से संबंधित व अन्य जरूरी दस्तावेज मैनवल बनाए जा रहे है। किसी को भी समस्या नही आने दी जाएगी।
मनीष कुमार, एसडीएम

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad