नैनीताल : चार युवकों के झील में डूबने की सूचना से खलबली, मूसलाधार बारिश में रेस्क्यू टीम जब बीच झील में पहुंची तो देखा..

खबर शेयर करें -

नैनीताल। रविवार दोपहर बाद चार युवकों के झील में डूबने की सूचना से पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। मूसलाधार बारिश के दौरान पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची।

नाव लेकर युवकों की तलाश में की तो झील के बीच में चार युवक तैरते नजर आए। पुलिस ने चारों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
रविवार दोपहर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मूसलाधार बारिश के बीच कोतवाली और तल्लीताल पुलिस समेत एसडीआरएफ, दमकल और जल पुलिस के जवान रेस्क्यू करने निकले। तल्लीताल पुलिस के जवान शिवराज राणा भी नाव से बीच झील में पहुंच गए।

उन्होंने झील में जाकर देखा तो कुछ युवक तैर रहे थे। पुलिस चारों युवकों को झील से निकालकर तल्लीताल थाने लाई। पूछताछ पर दो युवक स्थानीय निकले जबकि दो अधिवक्ता बताए जा रहे हैं। हाईकोर्ट के नियमों का उल्लंघन कर झील में तैरने पर पुलिस ने चारों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की