नैनीताल : छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परीक्षा में एक प्रश्न छूटने से थी परेशान

खबर शेयर करें -

नैनीताल: मल्लीताल क्षेत्र में यूनिट टेस्ट में एक प्रश्न छूटने से परेशान नौवीं की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा के परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा. जिसके बाद वे आनन-फान में छात्रा को लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. छात्रा के इस कदम से परिवार समेत स्कूल की शिक्षिकाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

छात्रा की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी. मौके पर पहुंची मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रख लिया है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे मल्लीताल कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया इन दिनों छात्रा के यूनिट टेस्ट चल रहे हैं. कल छात्रा टेस्ट देकर स्कूल से वापस लौटी तो उसने अपने परिजनों को एक प्रश्न छूटने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

जिसके बाद से छात्रा काफी परेशान थी. जिस वजह से छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. बता दें छात्रा के माता-पिता नैनीताल के दो अलग-अलग निजी स्कूलों में शिक्षक हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad