नैनीताल जनपद में काबू में कोरोना, पिछले तीन माह में मात्र 1.6 प्रतिशत रही कोरोना की रफ्तार
नैनीताल: जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए मास्क पहनने के निर्देश जारी किए हैं, हालांकि स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर-नवंबर दिसंबर में कोरोना संक्रमण के मामले स्थिर है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी भागीरथी जोशी ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम है, इसलिए इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, उन्होंने बताया कि नैनीताल जनपद में अक्टूबर-नवंबर दिसंबर में कोरोना संक्रमण के मामले 1.6 प्रतिशत है।

उन्होंने जनता से अपील की है कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन इसको लेकर एतिहात बरतना आवश्यक है। उन्होंने मास्क पहनने व साफ सफाई रखने व कोरोना से संबंधित अन्य एतिहात बरतने की अपील की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

