नैनीताल : जयमाला के समय दूल्हे को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

नैनीताल: उत्तराखंड में नैनीताल जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब जयमाला के दौरान दूल्हे को किसी ने गोली मार दी. गोली सीधे दूल्हे के पीठ में लगी है. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. परिजन तत्काल दूल्हे को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है.

नैनीताल जिले के सुनकोट गांव का है. हालांकि अभीतक ये पता नहीं चल पाया है कि दूल्हे को गोली किसने मारी. जानकारी के मुताबिक चंपावत के देवीधुरा निवासी दीवान सिंह लमगड़िया के छोटे बेटे विजय की बारात सुनकोट आई थी. शादी के सभी कार्यक्रम चल रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

स्टेज पर जयमाला की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक एक गोली विजय की पीठ में आकर लगी और वो नीचे गिर गया. इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. परिजन तत्काल विजय को लेकर पास के सरकारी हॉस्पिटल में गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विजय को हायर सेंटर हल्द्वानी भेज दिया.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ग्राम प्रधान दिनेश बोरा ने बताया कि गोली किसने चलाई इसका पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना राजस्व एवं नैनीताल पुलिस को दे दी है. गांव नैनीताल मुक्तेश्वर पुलिस चौकी से करीब 80 किमी दूर होने के चलते पुलिस अभी तक घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad