नैनीताल जिले के पूर्व अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया का हार्ट अटैक से निधन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के पूर्व अपर जिलाधिकारी और बाजपुर चीनी मिल के जीएम कैलाश टोलिया का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. मूल रूप से पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के टोली गांव निवासी टोलिया अपने पीछे बाल विकास विभाग में सेवारत पत्नी व दो बेटों को छोड़ गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

2005 के पीसीएस अफसर टोलिया साफ छवि वाले ईमानदार अधिकारी माने जाते थे. बताया जा रहा कि पूर्व में भी उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. तब उनका इलाज वेदांता अस्पताल गुरुग्राम में चला था. गुरुवार को एक बार फिर से अचानक दिल का दौरा पड़ने से हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर उनका निधन हो गया

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

2005 बैच के पीसीएस अफसर टोलिया की छवि सक्रियता से काम करने वाले अफसर की थी. कोविड महामारी के दौरान उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेश के अमल में सख्ती दिखाई, जिसकी खूब चर्चा हुई थी. पिछले साल उनकी तैनाती बाजपुर चीनी मिल के जीएम के तौर पर हुई थी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad