नैनीताल : जिले में पिछले 24 घंटे में 40 नए कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिले में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में 40 नए संक्रमित मिले हैं। जुलाई में यह सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 12 जुलाई को 15 और 13 जुलाई को 13 मामले सामने आए थे।

अब सक्रिय केसों की संख्या 75 हो गई है। अचानक संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील की है। जिले में बुधवार को 3250 लोगों को कोरोना की एहतियाती डोज लगाई गई।
बुधवार को कुमाऊं मंडल में नैनीताल में 40, अल्मोड़ा में आठ और ऊधमसिंह नगर में पांच संक्रमित मिले हैं। यह स्थिति तब है जब आरटीपीसीआर जांच कम संख्या में हो रही है। हर रोज औसतन 40 से 50 के बीच आरटीपीसीआर जांच हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 40 लोगों के आरटीपीसीआर और 27 लोगों के एंटीजन टेस्ट हुए।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी


सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने, जांच में तेजी लाने और आमजन से एहतियात बरतने की अपील की है। इधर बाजार, अस्पताल और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर लोग कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकतर जगहों पर लोग बेपरवाह होकर बिना मास्क के घूमते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत