नैनीताल : ढलान पर अचानक बैक होने लगी पिकअप, टल गया बड़ा हादसा, वाहन चालक फरार

खबर शेयर करें -

नैनीताल के बिड़ला रोड क्षेत्र में चढ़ाई पर जा रही लोडेड पिकअप अनियंत्रित हो गई। पिकअप सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते हुए सुरक्षा दीवार से नीचे जा गिरी।

गनीमत रही कि हादसा सुबह तड़के हुआ नहीं तो मार्ग पर लोगों की आवाजाही होने पर बड़ा हादसा हो जाता।


एक बाइक और स्कूटी क्षतिग्रस्त

हादसे के दौरान पिकअप की चपेट में आकर सड़क किनारे पार्क की गई एक बाइक और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पिकअप फिलहाल यथास्थान पड़ा हुआ है। उसे हटाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

ढलान पर अचानक बैक होने लगी पिकअप

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह तड़के करीब चार बजे पिकअप संख्या यूके 04 सीए 7951 सामान लेकर बिड़ला की ओर जा रही थी। वह बिड़ला रोड के समीप पहुंची ही थी कि अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इस बीच पिकअप ढलान में पीछे की ओर आने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

घटना स्थल से वाहन चालक फरार

पिकअप सड़क किनारे लगी रेलिंग को क्षतिग्रस्त करते हुए पार्क की गई बाइक और स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। तेज आवाज सुनकर आसपास निवासरत लोग बाहर निकल मौके पर पहुंचे। मगर तब तक पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

भोर का समय होने के कारण टल गया बड़ा हादसा

लोगों द्वारा मामले की सूचना तल्लीताल पुलिस को दे दी गई है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि हादसे से किसी व्यक्ति के चोटिल होने की सूचना नहीं है। भोर का समय था इसलिए बड़ा हादसा टल गया। मगर दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad