नैनीताल दुग्ध संघ की 132 दुग्ध समितियों में प्रबंध कमेटी के चुनाव संपन्न

खबर शेयर करें -

लालकुआं: नैनीताल दुग्ध संघ के दुग्ध समितियों में तीसरे चरण में जनपद में 132 दुग्ध समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रतिनिधि व सदस्यों के चुनाव संपन्न हो गए है। जिसमें से 10 समितियों में चुनाव कराए गए जबकि अन्य समितियों में निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गए है।
नैनीताल दुग्ध संघ की नैनीताल जनपद की 321 दुग्ध समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के साथ ही प्रतिनिधि के लिए पिछले माह से चुनाव प्रक्रिया चल रही है। गत माह पहले व दूसरे चरण में 135 दुग्ध समितियों में चुनाव हो गए है। जबकि मंगलवार व बुधवार को तीसरे चरण में 132 समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के साथ ही प्रतिनिधि के चुनाव कराए गए। इस दौरान आम सहमति नही बन पाने के कारण जनपद की 10 दुग्ध समितियों में चुनाव कराए गए। इसके अलावा न्यायालय द्वारा स्टे देने के चलते रामनगर व कोटाबाग की 52 दुग्ध समितियों में चुनाव की अभी कोई रूपरेखा नही बन पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार

जनपद की चुनाव के चयनित 321 दुग्ध समितियों में से 269 समितियों में चुनाव संपन्न हो गए है। न्यायालय का फैसला आने के बाद रामनगर व कोटाबाग ब्लाक की दुग्ध समितियों में नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
डीपी सिंह, सहायक निदेशक डेयरी विकास विभाग

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?