नैनीताल दुग्ध संघ की 27 में निर्विरोध व दो समितियों में चुनाव कर चुने गए प्रतिनिधि

लालकुआं: नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के हल्द्वानी ब्लॉक के द्वितीय चरण की 29 समितियों में सौ से अधिक प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। इसके साथ ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव भी किया है।
शनिवार को नैनीताल दुग्ध संघ की हल्द्वानी ब्लॉक की समितियों में दूसरे चरण में 29 समितियों में प्रतिनिधि के चुनाव सम्पन्न किये गए। जिसमें 27 समितियों में प्रबंध कमेटी व प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए। जबकि बिंदुखत्ता के घोड़ानाला व भगवती चौक इंद्रानगर प्रथम में चुनाव द्वारा प्रतिनिधि चुने गए। जिसके तहत घोड़ानाला में मोहन बसवाल, बलबीर सिंह, कुंदन बिष्ट व कमला देवी के साथ ही भगवती चौक में शांती देवी, गुड्डी देवी व गुड्डी देवराड़ी को प्रतिनिधि चुना गया। इससे पूर्व गत दिवस 29 समितियों में प्रबंध कमेटी के सदस्यों का निर्विरोध चुनाव किया गया। बतादें कि इससे पूर्व 31 समितियों में पहले ही प्रबंध कमेटी व प्रतिनिधियों के चुनाव संपन्न किए गए।

