राजू अनेजा, लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के कार्यक्षेत्र अंतर्गत हल्दुचौड में प्राथमिक सहकारी दुग्ध समिति के दुग्ध उत्पादक सदस्य के गौशाला में आग लग जाने के दुधारू गाय की मौत हो गई वही एक दुधारू गाय व बछिया बुरी तरह झूलस गई साथ भूसा व कुछ सामान जलकर राख हो गया । सूचना पर नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा फौरी राहत के रूप में पीडित परिवार को इक्कीस हजार की धनराशि का चैक आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा अवगत कराया गया कि हल्दुचैड क्षेत्र के जयराम प्राथमिक सहकारी दुग्ध समिति सदस्य दीपू खडका की गौशाला में विगत रात्रि आग लग जाने के कारण एक दूधारू गाय जलकर मर गई इसके साथ ही एक गाय व बछिया बूरी तरह आग से झूलस गई और करीब 15 कुन्तल भूसा व कुछ सामान भी जलकर राख हो गया । जिसकी जानकारी उन्हें प्राप्त होने पर उनके द्वारा दुग्ध संघ कार्मिको के साथ पीडित परिवार के घर जाकर कुशलक्षेम ली और पीडित परिवार को नैनीताल दुग्ध संघ से 16 हजार व दुग्ध समिति जयराम से 5 हजार कुल 21 हजार की सहायता राशि का चैक आर्थिक सहायतार्थ प्रदान किया गया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान मार्ग प्रभारी पी.एण्ड आई मोहन चन्द्र जोशी, क्षेत्र पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद, पुरन मिश्रा, दुग्ध समिति अध्यक्ष विनोद पाण्डे, सचिव हरीश जोशी, दुग्ध उत्पादक कन्नू दुम्का, ईश्वरी दत्त पाण्डे, प्रकाश पाण्डे आदि थे ।
ताजा खबर
- बिंदुखत्ता के हक की लड़ाई में दुर्गापाल की पहल बनी मिसाल, वर्षों पुरानी मांग आज भी लोगों की उम्मीद का केंद्र
- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित
- उत्तराखंड में ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
- उत्तराखंड में 15 हजार परिवारों का पक्के मकान का सपना होगा साकार: दिसंबर तक मिलेंगे घर, सीएम धामी ने राज्य सहायता राशि बढ़ाकर की ₹75 हजार
- पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान
- विधायक का नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश: कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर फर्जी आपत्तियों का आरोप, अदालत जाने की चेतावनी
- नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का ‘येलो अलर्ट’ जारी
- साढ़े चार साल का विकास बनाम नेताजी ! सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, कोई बिजली-पानी-सड़क को रोया तो किसी ने गोला में डुबकी लगाकर उड़ाया मजाक
- राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर मोहन कुड़ाई ने किया याद: आधुनिक भारत के निर्माण में स्वर्गीय पूर्व पीएम के योगदान को किया नमन
- लालकुआं में बर्थडे पार्टी के बहाने दो युवकों का अपहरण: जंगल में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

