नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा गौशाला में आगजनी पर दी आर्थिक सहायता

Financial assistance given by Nainital Milk Union on arson in cowshed

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के कार्यक्षेत्र अंतर्गत हल्दुचौड में प्राथमिक सहकारी दुग्ध समिति के दुग्ध उत्पादक सदस्य के गौशाला में आग लग जाने के दुधारू गाय की मौत हो गई वही एक दुधारू गाय व बछिया बुरी तरह झूलस गई साथ भूसा व कुछ सामान जलकर राख हो गया । सूचना पर नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा फौरी राहत के रूप में पीडित परिवार को इक्कीस हजार की धनराशि का चैक आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा अवगत कराया गया कि हल्दुचैड क्षेत्र के जयराम प्राथमिक सहकारी दुग्ध समिति सदस्य दीपू खडका की गौशाला में विगत रात्रि आग लग जाने के कारण एक दूधारू गाय जलकर मर गई इसके साथ ही एक गाय व बछिया बूरी तरह आग से झूलस गई और करीब 15 कुन्तल भूसा व कुछ सामान भी जलकर राख हो गया । जिसकी जानकारी उन्हें प्राप्त होने पर उनके द्वारा दुग्ध संघ कार्मिको के साथ पीडित परिवार के घर जाकर कुशलक्षेम ली और पीडित परिवार को नैनीताल दुग्ध संघ से 16 हजार व दुग्ध समिति जयराम से 5 हजार कुल 21 हजार की सहायता राशि का चैक आर्थिक सहायतार्थ प्रदान किया गया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान मार्ग प्रभारी पी.एण्ड आई मोहन चन्द्र जोशी, क्षेत्र पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद, पुरन मिश्रा, दुग्ध समिति अध्यक्ष विनोद पाण्डे, सचिव हरीश जोशी, दुग्ध उत्पादक कन्नू दुम्का, ईश्वरी दत्त पाण्डे, प्रकाश पाण्डे आदि थे ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई