नैनीताल : नशे में धुत युवक ने ससुराल पहुंच कर जमकर काटा हंगामा, जमकर की मारपीट

खबर शेयर करें -

तल्लीताल क्षेत्र में नशे में धुत एक युवक ने ससुराल पहुंच कर जमकर हंगामा किया। शिकायत पर पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। मुरादाबाद निवासी अमित कुमार का तल्लीताल राजभवन क्षेत्र से विवाह हुआ था।

पारिवारिक कलह के चलते बीते सात माह से उसकी पत्नी मायके में रह रही है। शुक्रवार शाम अमित पत्नी को लेने नैनीताल पहुंच गया। जहां शराब पीकर उसने जमकर हंगामा किया। जब ससुरालियों ने पत्नी को साथ ले जाने पर विरोध जताया तो वह मारपीट करने लगा। इस पर ससुरालियों ने 112 से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई। जहां वह पुलिस से ही भिड़ गया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि अमित कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार