नैनीताल : परिजनों को वीडियो कॉल किया और फिर नैनी झील में लगा दी छलांग, शव बरामद

खबर शेयर करें -

नैनीताल: मल्लीताल थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को उस समय सनसनी फैल गई, जब नाव चालकों ने नैनी झील में युवक का शव उतराता हुआ देखा. उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नैनी झील से बाहर निकाला. मृतक की शिनाख्त रामनगर निवासी शहनवाज (28) के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

पुलिस ने बताया कि शहनवाज ने दो दिनों पहले देर रात को अपने परिजनों को वीडियो कॉल किया था, वो काफी परेशान था. उसने परिजनों से आत्महत्या करने की बात भी कही थी. इसके बाद से ही उसका फोन नहीं लग रहा था. परिजनों उसकी तलाश में नैनीताल में भी आए थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को कुछ लोगों ने नैनी झील में शव उतराता हुआ देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पचंनामा और उसकी शिनाख्त की. शिनाख्त करने पर पता चला कि ये शव शहनवाज का है, जिसने दो दिनों पहले ही परिजनों को वीडियो कॉल कर आत्महत्या करने की बात कही थी. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्यता तो मामला आत्महत्या की लग रहा है. परिजनों को मामले की सूचना दे गई है.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad