नैनीताल पुलिस के मोबाइल रिकवरी सेल ने खोए और चोरी हुए 166 मोबाइल फोन किये बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानीः नैनीताल पुलिस की मोबाइल रिकवरी सेल ने लोगों के खोए और चोरी हुए 166 मोबाइल फोन को कई राज्यों से बरामद कर लिया है. साथ ही मोबाइल स्वामी को उनका फोन लौटा दिये हैं. वहीं, फोन पाने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली. पुलिस की ओर से रिकवर मोबाइल फोन की कीमत 20 लाख से ज्यादा की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि मोबाइल रिकवरी सेल को अप्रैल 2021 से जुलाई 2021 तक 682 मोबाइल खोने की शिकायतें मिली थीं. इनमें से 166 मोबाइल रिकवरी सेल ने बरामद कर लिये हैं. उन्होंने बताया कि खोए हुए मोबाइल के इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) को सर्विलांस में लगाया गया. जिसके आधार पर इन सभी मोबाइलों को रिकवर किया गया है. बरामद किए गए मोबाइल उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद आदि जगहों से सर्विलांस के जरिए रिकवर किए गए.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील

उन्होंने बताया कि आम जनता की सहायता के मद्देनजर नैनीताल पुलिस की ओर से मोबाइल रिकवरी सेल का गठन किया गया है. मोबाइल रिकवरी सेल को मिली शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने और चोरी होने की स्थिति में इसकी सूचना तुरंत पुलिस या 112 नंबर को उपलब्ध कराएं. जिससे पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल को बरामद किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad