नैनीताल : पैरोल पर बाहर आया कैदी लापता, जंगल से परिजनों को वीडियो कॉल कर आत्महत्या की कही बात

खबर शेयर करें -

नैनीताल: हनुमानगढ़ के पास जंगलों में पुलिस पैरोल पर बाहर आए कैदी की तलाश में लगी हुई है, लेकिन कैदी का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. दरअसल, कैदी ने परिजनों को वीडियो कॉल कर जिंदगी से परेशान होने की बात कही थी. इसके बाद उसकी फोन कट गया था. परिजनों की अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस को फोन किया. लेकिन अभीतक कैदी का कुछ पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई

पुलिस ने मुताबिक मोहम्मदपुर कुन्हारी लक्षण निवासी राजीव सैनी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. जिसे हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में रखा गया था. युवक 15 दिन की पैरोल पर छूट कर घर आया था. जिसके बाद वह हाईकोर्ट में अपने वकील से मिलने नैनीताल पहुंचा, लेकिन पैरोल से छूट कर घर जाने के बदले युवक हनुमानगढ़ी क्षेत्र आया और अपनी जिंदगी से परेशान होने की बात वीडियो कॉल के जरिए परिजनों को दी.

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान

इसके बाद युवक का परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया. वहीं परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए देर रात त्रिताल पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद आज पुलिस और एसटीआरएफ की टीम परिवार संग हनुमानगढ़ी के जंगलों पर सर्च अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को इस बीच कोई सफलता हाथ नहीं लगी.

तल्लीताल थाने के प्रभारी अशोक श्याम सिंह बोरा ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में कैदी का केवल पर्स बैग बरामद हुआ है. फिलहाल पूरे जंगल में युवक से संबंधित अन्य कोई चीजें बरामद नहीं की हुई और ना ही युवक का कुछ पता चला. उन्होंने कहा कि युवक वीडियो में जिंदगी के परेशान होने की बात कह रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad