नैनीताल : भारी से भारी बारिश होने के पूर्वानुमान के चलते जिला प्रशासन ने आज सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश किया घोषित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को भारी से भारी बारिश होने संबंधी पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज शुक्रवार को सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मौसम विभाग देहरादून ने सात अक्तूबर को कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश होने और कहीं-कहीं अत्यधिक बारिश होने का एलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए शुक्रवार को कक्षा एक से 12वीं तक के शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कर्मचारी निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। कहा कि आदेशों का अनुपालन न करने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार