नैनीताल : भुजियाघाट स्थित होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से दिल्ली पुलिस के जवान की मौत

खबर शेयर करें -

नैनीताल: दिल्ली से नैनीताल घूमने पहुंचे दिल्ली पुलिस के जवान की भुजियाघाट स्थित एक होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक इस होटल में दिल्ली से आए सैलानी रुके हुए थे.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

बताया गया है कि कल रात्रि आठ बजे ये लोग नहाने के लिए होटल के स्विमिंग पूल में गए थे, जहां एक शख्स डूब गया. जिसे होटलकर्मियों की मदद से बाहर निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

मृतक की शिनाख्त सतपाल के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस का जवान बताया जा रहा है. तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहितास सागर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad