नैनीताल : युवती अपनी नाबालिग बहन को सड़क पर छोड़ प्रेमी संग हुई फरार

खबर शेयर करें -

नैनीताल में एक युवती अपनी नाबालिग बहन को सड़क पर छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। किशोरी को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बृहस्पतिवार देर शाम क्षेत्र की एक युवती अपनी छोटी बहन के साथ घर से बाजार घूमने की बात कहकर निकली थी। माल रोड पर पहुंचने के बाद युवती ने अपनी बहन को सड़क पर छोड़ दिया और खुद अपने प्रेमी के साथ गाड़ी में बैठकर चली गई।  छोटी बहन ने उसे प्रेमी के साथ जाते देखा तो वह गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ती हुई तल्लीताल पहुंच गई। बहन नहीं मिलने पर उसने रोना शुरू कर दिया। राहगीरों ने उसे पुलिस के पास पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि बच्ची के परिजनों से संपर्क उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर