नैनीताल रोड पर प्रिया बैंड के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, घटना में महिला की मौत

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. आज कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य के घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से आगे नैनीताल रोड पर प्रिया बैंड के पास वाहन संख्या DL 9CY 9666 कार नैनीताल से आते समय अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. कालाढूंगी पुलिस ने मौके पर जाकर सभी घायलों को रेस्क्यू किया. जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों का प्राथमिक उपचार कराकर उच्च चिकित्सा के लिए हल्द्वानी रवाना किया. उन्होंने बताया घटना में दिल्ली निवासी शबाना की मौत हो गई है, जबकि अफरोज, आसिफा, शमयरा, अमान, लायबा और महक इस दुर्घटना में घायल हुए हैं. ये सभी लोग दिल्ली के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई