नैनीताल से रुद्रपुर टैक्सी में जा रही महिला के साथ छेड़छाड़, जमकर कुटाई होने के बाद अब थाने में आरोपी चालक

खबर शेयर करें -

नैनीताल से टैक्सी में रुद्रपुर जा रही महिला से हल्द्वानी निवासी टैक्सी चालक ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। इस घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने आरोपित चालक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं, इस संबंध में महिला के पति ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर टैक्सी चालक पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तल्लीताल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीती शुक्रवार को उसकी पत्नी टैक्सी में किसी काम से रुद्रपुर जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि

आरोप है कि रुद्रपुर से पूर्व टाडा के जंगलों में अचानक चालक ने उससे अश्लील बातें करना शुरू कर दिया। साथ ही अश्लील हरकतें कर महिला के साथ छेड़छाड़ भी शुरू कर दी। किसी तरह पत्नी ने खुद को चालक के चुंगल से छुड़ाया। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिचितों को दी, जिसके बाद उन्होंने टैक्सी चालक की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

इस बीच लोगों को चालक तल्लीताल में नजर आ गया। आक्रोशित लोगों ने चालक की जमकर धुनाई की और उसे लेकर थाने पहुंचे। वहीं महिला के पति ने शनिवार को इस संबंध में तहरीर दी। उधर, एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि चालक दिलावर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad