नैनीताल से हल्द्वानी आ रही कार नैना गांव और बल्दियाखान के बीच दुर्घटनाग्रस्त, घायल हल्द्वानी रेफर

खबर शेयर करें -

नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नैनीताल की तरफ से हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार नैना गांव और बल्दियाखान के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें सवार 4 लोग घायल हो गए। इनमें से अधिक गंभीर दो लोगों को हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है। शेष दो का जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोमवार अपराह्न करीब दो बजे हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी। कार में नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी आदिल, आसिफ, कल्लू व डिगर सवार थे। सभी को दुर्घटना में चोटें आईं। मौके पर पहुंची तल्लीताल थाना पुलिस, ज्योलीकोट चौकी पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने बचाव अभियान चलाकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। यहां से चारों घायलों को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय लाया गया है। जिला चिकित्सालय के ईएमओ ने बताया कि इनमें से आदिल और कल्लू को अधिक गंभीर चोटें हैं, उन्हें हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है। शेष दोनों का जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल