नैनीताल- हल्द्वानी में लगने जा रहा है रोजगार मेला, प्रतिष्ठित कंपनियों में हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

खबर शेयर करें -

नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब पाने का एक अच्छा मौका मिल रहा है. दरअसल, हल्द्वानी और नैनीताल में रोजगार मेला लगने जा रहा है. जिसमें एचसीएल कंपनी इंटरव्यू के जरिए युवाओं का चयन करेगी.

जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने बताया कि जिला नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले हेतु HCL training & staffing services pvt. Ltd. चेन्नई द्वारा इन्ट्री लेवल इन्फॉरमेशन टैक्नॉलॉजी (साफ्टवियर इंजीनियर, डिजाइन इंजीनियर, टैक अनालिसिस, डाटा इंजीनियर, स्पॉट एण्ड प्रॉसेस एसोसिएट, इन्ट्री लेवल आई०टी० प्रोफेशनल) पद हेतु निम्नानुसार साक्षात्कार परीक्षा आयोजित की जा रही है। इच्छुक पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र तथा बायोडाटा के साथ स्वयं के व्यय पर साक्षात्कार परीक्षा में प्रतिभाग कर रोजगार मेले का लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इंटरव्यू के लिए ये डॉक्यूमेंट जरूरीः पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र और बायोडाटा के साथ साक्षात्कार परीक्षा में प्रतिभाग कर रोजगार का लाभ ले सकते हैं. साक्षात्कार में आने जाने के लिए खुद का खर्च वहन करना होगा. उन्होंने बताया कि 17 जून सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नैनीताल स्थित शैले हॉल नैनीताल क्लब जबकि, 18 जून को हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज में 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

जॉब के लिए शैक्षिक योग्यताः एचसीएल कंपनी में नौकरी के लिए पीसीएम यानीफिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी से 12वीं पास होना अनिवार्य है. हालांकि, जो 12 की परीक्षा देने जा रहे हैं, वो भी शामिल हो सकते हैं. अभ्यर्थी की आयु सीमा जनवरी 2002 से जून 2005 के बीच होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी 60% अंकों से उत्तीर्ण होना भी आवश्यक है. कंपनी में पदों की संख्या 1000 से ज्यादा है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

अधिक जानकारी के लिए मो०न० 8192959953 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

वेतन रू० प्रतिवर्ष

रू० 1.70 लाख

से रू0 2.20 लाख पैकेज

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad