नैनी झील में मिला हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर का शव , परिजनों में मचा कोहराम

Dead body of retired professor from Haldwani MBPG College recovered from Naini Lake, chaos among family members

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,नैनीताल।हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर का शव नैनी झील से बरामद हुआ है। शव बरामद होने के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नैनी झील में अज्ञात व्यक्ति का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तल्लीताल पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को नैनी झील से बाहर निकाल। शव से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान हल्द्वानी छड़ेल सुयाल निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर देवकी नंदन पंत के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  घास लेने गई महिला पर गुलदार का हमला, मौत; पिथौरागढ़ के भंडारीगांव में भी आदमखोर का आतंक जारी

जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों इसकी सूचना दी। सूचना के बाद नैनीताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक देवकी नंदन पंत की पत्नी लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। जिसके चलते देवकी नंदन पंत मानसिक रूप से परेशान थे और बीते गुरुवार शाम से घर नहीं आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वास का फायदा उठाकर किरायेदार ने बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 1.36 लाख; थल पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

तल्लीताल थाने के एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि झील से मिले शव की पहचान हल्द्वानी निवासी रिटायर्ड देवकी नंदन पंत के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दूषित पानी से बीएससी छात्रा की मौत, 2 अन्य बच्चे पीलिया से पीड़ित; परिजनों का हंगामा, जांच में जुटा प्रशासन