न्यायालय में फर्जी दस्तावेज दर्ज करने पर पैरोकार व प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज, लालकुआं पुलिस ने भेजा था जेल

खबर शेयर करें -

लालकुआं: लालकुआं पुलिस द्वारा साइबर ठगी में गिरफ्तार युवक ने न्यायालय में फर्जी शैक्षिक दस्तावेज दर्ज कर अपने को बाल अपचारी घोषित कर दिया। राजस्थान गई पुलिस को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने न्यायालय में प्रमाण पेश किए । जिसपर न्यायालय के आदेश पर प्रधानाचार्य एवं सरकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दे कि गत फरवरी माह में दो दो अगल मामलो के तहत सेंचुरी पेपर मिल की स्टाफ कालोनी निवासी विकास अग्रवाल व पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में केंटीन का काम करने वाले गौरव सिंह से अज्ञात लोगों द्वारा साइबर ठगी की थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने ठगों की तलाश की तो दोनो मामलों में भरतपुर राजस्थान व मथुरा यूपी से आरोपित मिजाज खान पुत्र रसीद खान, इमरान खान पुत्र रहीस खान व कामरान पुत्र ईसब निवासी भरतपुर राजस्थान, हैदल अली पुत्र फारुख निवासी मथुरा यूपी को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण का निष्काम कर्म का संदेश युगों-युगों तक करेगा मार्गदर्शन

इधर पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में से कामरान व हैदर अली व उनके पैरोकारों द्वारा न्यायालय में दाखिल किए गए शैक्षिक प्रमाण पत्रो के आधार पर उन्हें बाल अपराधी घोषित कर दिया। जिसके बाद न्यायालय द्वारा उन्हें राजकीय संप्रेषण गृह हल्द्वानी भेज दिया।
इधर हैदर के नाबालिग होने पर शक होने पर कोतवाल संजय कुमार बाल अपराधी हैदर अली द्वारा पेस किये गए शैक्षिक दस्तावेजो की जांच के लिए राजस्थान गए। जहां पर उसके शिक्षा ग्रहण करने वाले दस्तावेजो में दर्ज विद्यालय श्रीहरिया इण्टर कालेज मूढसेरस थाना गोवर्धन जिला मथुरा में जाकर जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील

प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह दिखाई गई छात्र उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया। जिसके बाद कोतवाल संजय कुमार ने सभी दस्तावेजों को कोर्ट में दाखिल किया गया। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले पैरोकार व विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad